बिजनौर, सितम्बर 18 -- Bijnor News: अगले माह गन्ना सीजन शुरू होने वाला है और बिलाई चीनी मिल ने किसानों को अब तक गत वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं किया है। चीनी मिल पर किसानों का गतवर्ष का करीब 58 करोड़ 15 लाख रुपये बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर किसानों की आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। धरने प्रदर्शन और लगातार ज्ञापन देने के बावजूद किसानों का चीनी मिल पर बकाया है। जिले में 10 चीनी मिल है और अकेले बिलाई चीनी मिल पर किसानों का गत वर्ष का करीब 58 करोड़ 15 लाख रुपया बकाया है। किसान संगठन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और डीएम को ज्ञापन दे रहे हैं बावजूद इसके भी चीनी मिल ने अब तक किसानों को शत प्रतिशत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। भुगतान न मिलने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। बच्चों की फीस से लेकर स्वास्थ्य सम्...