बिहारशरीफ, जून 27 -- Biharsharif News चौक-चौराहों पर तैनात रहें मजिस्ट्रेट व पुलिस के जवान फोटो : ताजिया-बिहरीशरीफ के थवई मोहल्ला में बच्चों द्वारा निकाला गया ताजिया। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इस वर्ष शहरी क्षेत्र के किसी भी मोहल्ले की अखाड़ा समिति या संस्था ने ताजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस नहीं लिया था। इसके कारण शहर में कहीं भी पारंपरिक ताजिया जुलूस नहीं निकाला गया। जुलूस नहीं होने के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व जवान मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News शहर में नहीं निकला एक भी जुलूस, पसरा रहा सन्नाटा दिनभर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही और कहीं ...