बिहारशरीफ, जून 29 -- Biharsharif News इस्लामपुर में लोगों को मिलेगी सस्ती दवा फोटो : रूहेल-इस्लामपुर बाजार में सोमवार को जन औषधी केन्द्र का उद्घाटन करते विधायक रूहेल रंजन व अन्य। इस्लामपुर, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधी केन्द्र की शुरुआत हुई। विधायक रूहेल रंजन व सामाजिक कार्यकर्ता राजीव प्रसाद सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि यहां सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को बाजार से 50 से 80 फीसदी कम कीमत पर दवाइयां मिल रही है। अब लोगों को दवाओं के लिए शहर की दौड़ नहीं लगानी होगी। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ यहां जीवन रक्षक से लेकर रोजमर्रा की दवाइयां एक ही छत के नीचे उपलब्ध है...