बिहारशरीफ, जून 30 -- Biharsharif News दौलाचक स्कूल में पुष्प बारिश, मान-सम्मान से 'भिगे' बच्चे कक्षा में हुए दाखिल गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, शुरू हुईं शैक्षणिक गतिविधियां फोटो : दौलाचक स्कूल : गिरियक प्रखंड के दौलाचक मध्य विद्यालय में मंगलवार को तिलक लगाकर बच्चों को स्कूल में इंट्री करातीं शिक्षिका व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में भीषण गर्मी की वजह से 29 दिनों तक शैक्षणिक गतिविधियां बंद थीं। लंबी छुट्टी के बाद मंगलवार को स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हुईं। गिरियक प्रखंड के दौलाचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को पुष्प की बारिश व तिलक लगाकर विद्यालय में सम्मान के साथ प्रवेश कराया गया। यह भी पढ़ें- 30 दिन बाद फिर गुलजार होंगे स्कूल, आज से लौटेगी बच्च...