Biharsharif News चुहरचक में पेड़ और मकान पर गिरा है केबल, हो सकता है हादसा
बिहारशरीफ, जून 26 -- Biharsharif News सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच चुहरचक में दर्जनों पेड़ और मकान पर बिजली का केबल गिरा पड़ा है। कई जगहों पर यह केबल काफी लटका हुआ है। जबकि, इसमें से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। कई बार सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। ग्रामीण रुद्रदेव प्रसाद, मनोज मांझी, दुलारचंद मांझी, ईश्वर महतो व अन्य ने इस पर गहरी चिंता जतायी है। साथ ही इसे अविलंब ठीक करवाने की मांग की है। जेई आदित्य कुमार तरंग ने बताया कि जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News बिजली तार को किया गया ऊंचा (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.