Biharsharif News करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा
बिहारशरीफ, जून 29 -- Biharsharif News बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव की घटना सदर अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरौरा निवासी उमेश राउत के पुत्र सूरज राउत का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर घर के दालान में एक मवेशी के सींग में बिजली का तार फंस गया था। सूरज तार को सींग से निकालने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से अधेड़ झुलसा इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.