बिहारशरीफ, जून 30 -- Biharsharif News अब ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को ही मिलेगी अब खाद फार्मर रजिस्ट्री एवं पंजीयन के साथ बिहार कृषि ऐप पर देना होगा आवेदन बगैर पंजीयन वाले किसानों को आवेदन करते समय जमीन का देना होगा ब्योरा पायलट प्रोजेक्ट के तहत शेखपुरा में नयी व्यवस्था लागू फोटो 30 शेखपुरा 02 - शेखपुरा में निजी नलकूप से खेत का पटवन कर धान का बीज गिराते किसान। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अब खाद की खरीद के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार ने वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शेखपुरा को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना है। जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने बताया कि खाद के लिए किसानों को बिहार कृषि ऐप पर जाकर आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी किए किसी भी किसान को खाद नहीं दी...