Biharsharif News: 8 को लगेगा मेगा जॉब मेला, 22 कंपनियां देंगी रोजगार
बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: 8 को लगेगा मेगा जॉब मेला, 22 कंपनियां देंगी रोजगार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से 08 सितंबर को शहर के इस्लामियां हाई स्कूल मैदान में मेगा जॉब मेला लगाया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की 22 कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों की ओर से करीब दो हजार पदों पर नियुक्ति के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. अकीक बक्कास ने बताया कि रोजगार मेले में बैंकिंग, फाइनेंस, सर्विस, इंश्योरेंस, सिक्योरिटी, फर्टिलाइजर सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मेले में सीआईएस सिक्योरिटी, आम फाउंडेशन, एपीओजीई, भारत फर्टिलाइजर, ब्लैंकेट बस सहित 22 निजी कंपनियां भाग लेंगी। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा : जिनवाणी मैने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.