बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- Biharsharif News: 44 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के बेलदरिया टोले में नगर थानाध्यक्ष ने छापेमारी की। इस दौरान बेलदरिया टोले निवासी लेखा केवट के पुत्र गणेश केवट को 44 लीटर महुआ का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है। आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...