बिहारशरीफ, सितम्बर 15 -- Biharsharif News: 40 दिन में फिर खराब हुआ नूरसराय आरओबी मानक के अनुसार मरम्मत नहीं होने से सड़क हुई बदहाल बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नूरसराय स्थित बिहारशरीफ-पटना रोड के आरओबी के पास का पहुंच पथ मरम्मत के महज 40 दिन बाद ही फिर खराब हो गया है। तय मानक के अनुसार मरम्मत नहीं होने से सड़क बदहाल हुई है। इसकी मरम्मत को लेकर शोधार्थी विकास आनंद ने पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता (निर्माण) को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि यह आरओबी बिहारशरीफ पथ प्रमंडल के क्षेत्राधिकार में नहीं है। इसकी मरम्मत रेलवे विभाग को करना है। संयुक्त निरीक्षण में पहुंच पथ का हिस्सा खराब मिला था। उन्होंने इसकी शिघ्र स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...