बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। पुलिस ने बुधवार की शाम में अब्बूपुर गांव के खंधे में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लीटर चुलाई देसी शराब बरामद की। वहीं, चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग ढाई हजार लीटर महुआ मिश्रित घोल को नष्ट किया। शराब बनाने में प्रयुक्त पांच बड़े बर्तन भी जब्त किए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक विकास कुमार, पुलिस पदाधिकारी प्रकाश कुमार, राजेश कुमार यादव व सशस्त्र बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...