बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- भास्कर महोत्सव की तैयारियां Biharsharif News: 13 होगा भास्कर महोत्सव, सांस्कृतिक छटा से गुलजार होगा अरघौती धाम स्थानीय कलाकार बांधेंगे समां, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने भास्कर महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी तेज कर दी हैं। 13 नवंबर को शहर के अरघौती पोखर मंदिर परिसर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक रोशनी, स्वागत द्वार और रंग-रोगन से सजाया जा रहा है। प्रभारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि 13 की शाम 04 बजे दीप महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्...