बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: 12 जुलाई को 19 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध अवर निरीक्षक की परीक्षा 13,176 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश त्रिस्तरीय जांच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक, केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा रहेगी लागू फोटो : एक्जाम : परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में 12 जुलाई को मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 13 हजार 176 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र ने गुरुवार को बताया कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र...