बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: 10 दिनों में कॉलेज में जमा करें सभी कागजात बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पहड़पुरा स्थित पैरू महतो सोमरी कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलिराम प्रसाद सिंह व प्रो. सुरेश प्रसाद मेहता ने अब तक महाविद्यालय अभिलेख, बैंक संबंधित कागजात एवं अन्य कागजात और प्रभार अब तक नहीं सौंपा है। प्रभारी प्राचार्य बिंदेश्वर प्रसाद ने मंगलवार को बयान जारी कर 10 दिनों में ये सारे कागजात जमा करने को कहा है। उन्होंने बताया कि तय समय पर कागजात जमा नहीं करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...