बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: पीएम आवास योजना : जिले के 22 सौ लाभुकों को मनरेगा से नहीं मिली मजदूरी 361 लाभुकों ने पहली किश्त की मिलने पर भी नहीं बनाया मकान जिले में 20,608 लोगों को आवास योजना की मिली थी स्वीकृति फोटो : पीएम आवास : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जिले के 20 हजार 608 गरीबों को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ देने की विभाग ने स्वीकृति दी थी। जबकि, 19 हजार 737 लाभुकों को पहली किस्त की राशि दी गयी। इनमें से 361 लाभुकों ने पहली किस्त की राशि मिलने की बावजूद आवास का निर्माण नहीं कराया। इस वजह से 19 हजार 376 लोगों को ही दूसरी किस्त की राशि दी गयी। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार महज 17 हजार 89 लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि दी गयी। इ...