बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की नारायणपुर पंचायत के दलित बस्ती हैदरपुर गांव, वार्ड संख्या छह में महीनों से चापाकल खराब पड़ा है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। एक सप्ताह से नल-जल का मोटर खराब पड़ा है। इससे पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गयी है। पानी के लिए गांव में हाहाकार मचा है। लोग दूसरे टोलों में जाकर पानी ला रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य विभाग में आवेदन देकर पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है। सीपीआई नेता रामलखन पासवान ने भी उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...