Biharsharif News: हिलसा में 136 जीविका दीदियों की हुई स्वास्थ्य जांच
बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा02-हिलसा के मीणा बाजार में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर में परामर्श देते चिकित्सक। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मीणा बाजार गांव में दर्पण जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति के कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 136 जीविका दीदियों के स्वास्थ्य व एनीमिया की जांच की गयी। डॉ. आशीष रंजन और डॉ. मनीष कुमार ने जीविका दीदियों को सलाह दी कि वे अपनी परेशानी डॉक्टरों से खुलकर बताएं, ताकि समय पर इलाज हो सके। मौके पर सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, शशिकांता कुमारी, अनीता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, संदीप कुमार, सागर कुमार, चंदन कुमार, प्रकाश, मायावती, काजू, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार, पूजा कुमारी, पिंकी कुमारी, मिस बिंदु, शोभा, सरोज और रीता मौजूद थीं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.