बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने 120 लीटर बियर बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर पिकअप वाहन की तलाशी ली गयी। वाहन में भूसा लदा था। भूसे के नीचे बियर की खेप को छिपाया गया था। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि बियर को जहानाबाद पहुंचाना था। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, रंजन गौरिया, संजीव पासवान आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...