बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा शराब-हिलसा थाना में शुक्रवार को बरामद शराब दिखाते पुलिस अधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के बिहारी रोड में शुक्रवार को पुलिस ने 27 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक बरामद की है। हालांकि, धंधेबाज भाग निकलने में सफल रहा। थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर धंधेबाज भागने में सफल रहा। कार्टन में रखी 180 एमएल की 27 बोतल जब्त की गयी। धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...