बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के त्रिलोक बिगहा गांव में भूमि-विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में सात लोग जख्मी हो गये हैं। जख्मी एक पक्ष के शिवकुमार पासवान, सतेन्द्र कुमार, रीता देवी, जुलागी कुमारी, दूसरे पक्ष के धीरज पासवान, सुहानी कुमार व सलोनी कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। मामले की जांच चल रही है। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...