बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा04-हिलसा सूर्य मंदिर परिसर में मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन करते लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार शाम हिलसा में यादव समाज के लोगों और कृष्ण भक्तों का आक्रोश फूट पड़ा। सूर्य मंदिर तालाब के समीप सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन किया। राहुल यादव और उमेश यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी कथा के दौरान भगवान का अपमान किया है। यह निंदनीय है। धार्मिक मंच से ऐसी टिप्पनी, समाज में वैमनस्य फैला सकता है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला यदुवंशी, द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण के वंशज हैं। उनकी रग-रग में श्री...