बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: फोटो 25हिलसा04-हिलसा एसडीओ को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी विकास कुमार हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व समाजसेवी विकास कुमार ने सोमवार को एसडीओ व डीएसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अनियंत्रित टोटो-टेम्पो के ठहराव पर रोक लगाने की मांग की। हिलसा में यातायात थाना स्थापित करने के लिए जिला और राज्य स्तर पर पहल व अनुशंसा करने का भी आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...