बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर बुधवार की शाम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान योगीपुर मोड़, बिहारी मोड़, बिहारी रोड और ढनढन चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने की सख्त हिदायत दी। साथ ही पटाखों की अस्थायी दुकानों की भी जांच की गई। एसडीओ अमित कुमार पटेल ने दुकानदारों को बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी। अभियान में एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार, अंचल निरीक्षक अमरजीत कुमार और बीडीओ चंदन कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...