बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- शेखपुरा में टंकी गिरने से वृद्धा की मौत Biharsharif News: हादसा: नल-जल योजना की पानी भरी टंकी गिरी, दबकर वृद्धा की मौत शहर के कमासी मोहल्ले की घटना, पानी लेने गई महिला के सिर पर गिरी 2 हजार लीटर की टंकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों की चीख-पुकार से मचा कोहराम ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कहा- घटिया निर्माण और कमजोर लोहे के कारण हुआ हादसा फोटो 15 शेखपुरा 01 - वृद्धा की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कमासी स्थित वार्ड नंबर छह में गुरुवार की सुबह नल-जल योजना में हुए घटिया निर्माण ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। दिन के करीब 11 बजे नल-जल योजना की 2000 लीटर क्षमता वाली पानी से भरी भारी-भरकम टंकी लोहे के एंगल से टूटकर सीधे नीचे गिर पड़ी। पानी लेने के लिए टंकी के पास ...