बिहारशरीफ, अक्टूबर 18 -- हाईवा की टक्कर से महिला की मौत Biharsharif News: पैदल जा रही महिला की मौत, टेम्पो सवार 5 लोग जख्मी नूरसराय थाना क्षेत्र के बृजपुर गांव के पास हुआ हादसा कोकलकचक गांव से बरामद किया गया हाईवा नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नूरसराय-हिलसा मार्ग पर बृजपुर गांव के किरासन टंकी के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार हाईवा(ट्रक)ने पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। भागने के चक्कर में ट्रक ने चुहरमल बाबा मंदिर के पास एक टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रही महिला की मौत हो गयी। उनकी पहचान बृजपुर गांव निवासी संजय पासवान की 40 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गयी है। टेम्पो पर सवार पांच महिलाएं जख्मी हो गयी है। दो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता, गांव के देवी स...