Biharsharif News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के कारे गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान महेंद्र यादव की पत्नी फुलो देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। उसी दौरान रास्ते में जमीन पर गिरे 11 हजार क्षमता के विद्युत तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पति के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। मृतका के पांच छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। मां की मौत के बाद बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.