बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- हरनौत रेल कारखाने में डीजल चोरी का खुलासा Biharsharif News: हरनौत रेल कारखाने में डीजल चोरी का खेल, सरकारी रेलकर्मी समेत चार गिरफ्तार 24 हजार रुपये का 240 लीटर डीजल जब्त, कई महीनों से चल रहा था तेल चोरी का धंधा पावर कार से तेल निकाल गोदाम में छिपाने का आरोप, निजी कंपनी के सुपरवाइजर की भूमिका भी संदेह के घेरे में पूछताछ में मिले कई अहम सुराग, गिरोह के सरगना और नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी आरपीएफ फोटो : रेल डीजल : हरनौत रेल कारखाने में जब्त डीजल के साथ गिरफ्तार आरोपित। हरनौत, कार्यालय संवाददाता। स्थानीय रेल कारखाने में रेलवे की पावर कार से डीजल निकालकर गोदाम में छिपाने के मामले का आरपीएफ ने खुलासा किया है। छापेमारी में एक सरकारी रेलकर्मी समेत चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। मौके से सात गैलन और एक ड्रम में रखा 240 लीट...