बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: हरनौत। चेरो गांव की विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी में 10 लाख रुपये नकद और तीन लाख के जेवर दिए गए थे। इसके बावजूद पांच लाख रुपये की मांग पर मारपीट कर जेवर छीन लिए गए। महिला थाना में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...