बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: हरनौत। नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था लचर होने से रांची रोड, डाक बंगला रोड, बीच बाजार, चंडी रोड और गोनावां रोड पर दोपहर तक कचरा पसरा रहता है। पीक ऑवर्स में झाड़ू लगाने से उड़ती धूल राहगीरों, दुकानदारों और सांस के मरीजों को परेशान कर रही है। कई मंदिरों के आसपास भी गंदगी है। 19 वार्डों में सहायक पदाधिकारी प्राची प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक बंटी कुमार सहित 100 से अधिक कर्मी तैनात हैं। लोगों ने सुबह 5 से 8 बजे पानी छिड़काव के साथ सफाई और नियमित निरीक्षण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...