बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत के वार्ड संख्या चार में दो दिनों से सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर लगा है। नालियों का गंदा पानी रास्ते पर बहने से परेशानी हो रही है। लोगों ने त्योहारों के समय भी सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जतायी है। स्थानीय लोगों की मानें तो वार्ड में दो और सफाईकर्मियों की जरूरत है। नगर पंचायत से कई बार मांग की है। कर्मी कम रहने से ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। कचरे से निकल रही बदबू और गंदे पानी के कारण काफी परेशानी हो रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गयी है। बीमारियों की आशंका भी बढ़ गयी है। बड़ी काली मंदिर के पुजारी दीपक कुमार, पार्षद प्रतिनिधि रोहित कुमार उर्फ मिलनजी, सुशीला देवी आदि ने नगर पंचायत से सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ...