बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- Biharsharif News: हरनौत की मिट्टी से निकला झंडू, कॉमनवेल्थ पदक से पीएम मुलाकात तक पहुंचा सफर नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी की मेहनत का चमकता नतीजा, दूसरे खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणास्रोत फोटो : झंडू : नई दिल्ली में रविवार को झंडू से मिलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। हरनौत, कार्यालय संवाददाता। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से झंडू की मुलाकात ने न सिर्फ नालंदा जिला, बल्कि बिहार राज्य को गौरवांवित किया है।

सफलता का संदेश कभी खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा को निखारने की जद्दोजहद और अब देश के प्रधानमंत्री के सामने सम्मानित मुलाकात-झंडू कुमार का सफर नालंदा की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी हरनौत के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी...