बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: सड़क हादसे में घायल युवक को रेफर करने पर भड़के परिजन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - चेवाड़ा रोड में अन्दौली मोड़ के पास रविवार को बाइक की टक्कर ट्रैक्टर से हो गयी। हादसे में बाइक पर सवार अन्दौली गांव का पियूष कुमार घायल हो गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पावापुरी रेफर कर दिया। रेफर किये जाने से परिजन भड़क गये और स्वास्थ्यकर्मियों को खरी-खोटी सुनायी। बाद में परिजन घायल को लेकर निजी अस्पताल में इलाज कराया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...