Biharsharif News: सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से शहरवासी आक्रोशित
बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत बाजार से गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ छह जगहों पर काफी खराब हो चुकी है। इससे छोटे वाहन अक्सर गिर रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसे कई जगहों पर सिर्फ गड्ढा में भरकर छोड़ दिया गया है। दशहरा जैसे पर्व पर बाजार में रोजाना काफी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार से मां दुर्गा के पट खुलते ही लाखों की भीड़ उमड़ेगी। लेकिन, अब तक इन सड़कों की मरम्मत नहीं करायी गयी है। इससे शहरवासी काफी आक्रोशित हैं। संजय कुमार सिंह, अनुभव राज, माधवी पटेल व अन्य ने डीएम उदिता सिंह से इसकी अविलंब मरम्मत करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.