बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 31 अक्टूबर को स्वच्छता हमारी संस्कृति थीम पर मासिक अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी। डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि बैठक में स्वच्छता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और ई-कचरा जागरूकता पर गतिविधियां होंगी। अभिभावकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा होगी तथा अभिभावकों को घर पर अध्ययन कोना बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी अनुश्रवण करेंगे और बैठक के बाद गूगल फॉर्म पर प्रविष्टि कराएंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रारंभिक स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 31 को यह भी पढ़ें- Purnia News: 31 अक्टूबर को प्रारंभिक विद्यालयों में स्वच्छता हमारी संस्कृति थीम पर ...