बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के पास सरमेरा-मोकामा सड़क किनारे लगा वाटर स्टैंड पोस्ट पर लगा नल खराब पड़ा है। एक नल काफी दिनों से खराब पड़ा है। दूसरे से कभी-कभार ही पानी आता है। इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों ने नल को बनवाने की मांग की है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने मंगलवार को बताया कि जल्द ही नलों को दुरुस्त कराया जाएगा। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...