बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 431 पर धर्मपुर गांव के पास स्टंट करने के चक्कर में दो बाइकों में टक्कर हो गयी। हादसे में केसौरा गांव का रविश कुमार व रवि कुमार जख्मी हो गया। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी ने बताया कि वह सामान लेने के लिए चंडी जा रहा था। धरमपुर गांव के पास तीन बाइक पर सवार युवक लहेरिया मारते हुए उससे आगे निकलने का प्रयास करने लगे। दो बाइक तो निकल गयी, तीसरे से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। टक्कर मारने वाले बाइक सवार भागने में सफल रहे। (चंडी में सरफराज आलम)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...