बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव, मतदान कर चुने हाउस व क्लास कैप्टन सदर आलम मेमोरियल सेकेंड्री स्कूल में बच्चों ने निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी, 95 फीसदी मतदान प्रचार, मतदान और मतगणना के दौरान स्कूल में दिखा चुनाव जैसा माहौल स्याही लगीं उंगलियों के साथ बच्चों ने मनाया लोकतंत्र का पर्व फोटो : सदर आलम : चुनाव जीतने वाले हाउस कैप्टन व क्लास कैप्टन के साथ सदर आलम मेमोरियल सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को प्राचार्य रूबीना निशात। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। शहर के सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल शुक्रवार को लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला बन गया। यहां हाउस कैप्टन और क्लास कैप्टन के चुनाव में विद्यार्थियों ने उसी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी निभाई, जैसी किसी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में देखने को मिलती है। न...