बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- Biharsharif News: स्कूल भवन और पेयजल के लिए सड़क पर उतरे धनौल के ग्रामीण शेखपुरा-भोजडीह मार्ग के धनौल मोड़ पर स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 2 घंटे तक ठप रही गाड़ियों की आवाजाही, अधिकारियों के आश्वासन पर हुए शांत फोटो 17 शेखपुरा 04 - अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शेखपुरा-भोजडीह मार्ग पर धनौल मोड़ के पास सड़क जाम कर नारेबाजी करते ग्रामीण व स्कूली बच्चे। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांव में स्कूल भवन की कमी और पेयजल के भीषण संकट से परेशान धनौल गांव के ग्रामीणों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर शेखपुरा-भोजडीह मुख्य मार्ग पर धनौल मोड़ के समीप करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और गाड़ियों की आवाजाही रोक दी।

सड़क जाम और समस्या का सामना ड़क के दोनों ओ...