Biharsharif News: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दादी-पोता गंभीर
बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दादी-पोता गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर एकाढ़ा मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कूल बस ने आगे चल रही बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में बाइक पर सवार सरमेरा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी सुजीत कुमार और उनकी दादी बतसिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल सुजीत ने बताया कि चेवाड़ा में उनके परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ था। वे दोनों नवजात शिशु को देखने चेवाड़ा गए थे और वहां से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से स्कूल बस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.