बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- Biharsharif News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से अनुशासन और राष्ट्रभक्ति होती है विकसित श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय में 5 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन बच्चों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और गांठ बांधने का मिला व्यावहारिक ज्ञान फोटो चेवाड़ा स्काउट : चेवाड़ा के प्लस टू श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय में शनिवार को स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षकों से प्रशस्ति पत्र लेती छात्रा। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय में छह से 10 जुलाई तक चले पांच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को दीक्षांत समारोह के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चों में अन...