बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- ग्रामीण परिवारों को मिलेगी राहत Biharsharif News: सौगात : जिले की 11 पंचायतों में बनेंगे विवाह मंडप भवन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगी टेंट-पंडाल के मुक्ति पंचायतों का कर लिया गया है चयन, जगह की तलाश हो रही है फोटो विवाह मंडप : कुछ इसी तरह का होगा विवाह मंडप भवन (फाइल फोटो) शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में अब बेटियों की शादी या अन्य मांगलिक कार्यों के लिए गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को टेंट और पंडाल के भारी भरकम खर्च से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए पंचायती राज विभाग महत्वाकांक्षी योजना लेकर आया है। जिले की 11 अलग-अलग ग्राम पंचायतों में भव्य और सुविधाजनक विवाह मंडप भवन का निर्माण कराया जाएगा। 5.5 लाख की लागत से होगा तैयार : जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्व...