बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- Biharsharif News: सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए होगा मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। फेक और झूठी खबरों को प्रसारित करने वालों को अब कानूनी शिकंजे में कसा जाएगा। सरकार की ओर से डीएम को पत्र भेजकर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन करने को कहा गया है। डीपीआरओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मॉनिटरिंग सेल में डीडीसी को अध्यक्ष बनाया गया है और डीपीआरओ को नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा। इसके अलावा डीएसपी मुख्यालय, साइबर थाना के डीएसपी और डीएम द्वारा नामित एक डिप्टी कलेक्टर को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। यह सेल सोशल मीडिया में प्रसारित होने बाले समाचारों पर नजर रखेगा और भ्रामक व गलत खबरों पर कानूनी कार्रवाई करेगा। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...