बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: सोगरा वक्फ स्टेट की जांच में वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी उजागर तीन सदस्यीय टीम ने सौंपी रिपोर्ट, स्कूल-कॉलेज से लाखों रुपये लेने और राजगीर कब्रिस्तान की जमीन 99 साल के लिए लीज देने का मामला बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

जांच में सामने आए गंभीर मामले सोगरा वक्फ स्टेट में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, पद के दुरुपयोग और वक्फनामा व न्यायालय के आदेशों की अनदेखी के आरोपों की जांच में कई गंभीर मामले सामने आए हैं। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड की तीन सदस्यीय जांच टीम ने कई दौर की जांच के बाद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी भेजी गयी है। यह मामला सामाजिक नेता मोहम्मद नवाब हसन, अंजुमन मुफीदूल इस्लाम के उपाध्यक्ष मीर अरशद हुसैन व महफूज आ...