बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: सुरक्षित कर्मचारी ही संगठन की ताकत, सेफ्टी फर्स्ट का करें पालन: मनीषकांत अधिकारियों ने दिए बिजली कर्मियों को दिये सुरक्षित कार्य के टिप्स सुरक्षा हमारी प्राथमिकता के संकल्प के साथ ऊर्जा सुरक्षा सप्ताह मना फोटो: बिजली : बिहारशरीफ विद्युत डिविजन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को लाइनमैन को सुरक्षा किट प्रदान करते अधीक्षण अभियंता मनीष कांत व अन्य अधिकारी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बिहारशरीफ (शहरी) विद्युत आपूर्ति प्रमंडल द्वारा गुरुवार को ऊर्जा सुरक्षा सप्ताह के तहत विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम 'सुरक्षित बिजली, सुरक्षित जीवन' और 'सुरक्षा हमारी प्राथमिकता व हमारा संकल्प' की थीम पर शहर के विद्युत डिविजन कार्यालय भवन के सभागार मे...