बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: डीएम ने लिया संज्ञान तो सीएस ने स्वास्थ्य विभाग को भेजा पत्र सीएस ने रहुई अस्पताल का नया भवन निर्माण को सरकार को भेजा पत्र रहुई सामुदायिक अस्पताल का कई भवन जर्जर, सुरक्षित चहारदीवारी भी नहीं प्रसव कक्ष में गिरता हैं बाथरूम का पानी, दूसरे तल्ला पर मरीज ले जाने को रैम्प नहीं फोटो : रहुई अस्पताल : रहुई सामुदायिक अस्पताल का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई सामुदायिक अस्पताल का जर्जर भवन व चहारदीवारी टूटी रहने की शिकायत पर डीएम उदिता सिंह ने संज्ञान लिया तो सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने निर्माण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा। साथ ही, नया भवन व चहारदीवारी निर्माण कराने के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआईसीएल) के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजे ...