बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: सीएसपी संचालक से मारपीट, एक लाख रुपए लूटने का आरोप संचालक ने गांव के ही तीन युवकों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी मेहूस थाना के माफो गांव की घटना, पुलिस ने बताया आपसी विवाद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मेंहूस थाना क्षेत्र के माफो गांव में एक सीएसपी संचालक के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छीन लेने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने लूट की घटना से साफ इनकार करते हुए इसे पैसों के लेनदेन से जुड़ा आपसी विवाद बताया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घर पर घुसकर मारपीट का आरोप: पीड़ित सीएसपी संचालक कृष्ण मोहन सिंह पिछले 14 सालों से अपने घर पर ही ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में गांव के ही सोनू कुमार...