बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- Biharsharif News: चुनाव के दिन पानी के लिए तरस गये मतदाता व कर्मी ​नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड मुख्यालय में पिछले दो दिनों से नल-जल योजना का मोटर खराब पड़ा है। इससे प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है और आम लोगों समेत अधिकारियों व कर्मियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव के दिन भी मतदाता और कर्मी पानी के लिए तरस गये। पानी की किल्लत के कारण सबसे ज्यादा परेशानी शौचालय का इस्तेमाल करने वालों को हुई। स्थानीय लोगों और मतदान कर्मियों का आरोप है कि मोटर खराब होने की जानकारी एक दिन पहले ही प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों और कर्मियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद समस्या के त्वरित समाधान को लेकर कोई पहल नहीं की गई। चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर पेयजल व शौचालय जैसी न्यूनतम सु...