Biharsharif News: सिलाव में डेंगू से बचाव को चलाया गया जागरूकता अभियान
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: सिलाव में डेंगू से बचाव को चलाया गया जागरूकता अभियान सिलाव के प्लस टू हाईस्कूल के बच्चों ने निकाली रैली फोटो : सिलाव रैली : सिलाव प्रखंड के कुल पंचायत में शुक्रवार को डेंगू से बचाव को जागरुकता रैली निकालते बच्चे व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिलाव प्रखंड की कुल पंचायत में शुक्रवार को डेंगू से बचाव को जागरूकता रैली निकाली गयी। सिलाव के प्लस टू विद्यालय के बच्चे पोस्टर-बैनर के साथ शामिल हुए। सीएचओ प्रतिभा कुमारी ने कहा कि रैली के माध्यम से डेंगू रोग, उसके कारण, लक्षण, बचाव व रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी साझा की गयी। विद्यार्थियों को विद्यालय के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी को कहीं भी जमा न होने देने, कूलर, गमले, टायर व अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करने की अपील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.