बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: लोगों ने कई वाहनों का शीशा तोड़ा दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हुआ विवाद पुलिस का दावा-मामूली विवाद था, सुलझा लिया गया फोटो : सिलाव थाना-सिलाव थाना के पास रविवार को लोगों की भीड़। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिलाव बाजार में रविवार को जमकर बवाल हुआ। लोगों ने जमकर हंगामा किया। रोड़ेबाजी की और कई गाड़ियों का शीशा फोड़ दिया। थाना के पास भी हंगामा किया।

घटना का विवरण बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद था, सुलझा लिया गया है। घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। लोगों का कहना है कि दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुई मारपीट के कारण हंगामा हुआ था। घटना के कारण बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत का...