बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: सिझौडी के शिक्षक को मिला सम्मान चेवाड़ा, निज संवाददाता। शिक्षक सम्मान समारोह में छठियारा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, सिझौडी के शिक्षक राम प्रवेश कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। एडीएम लखींद्र पासवान ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर यह सम्मान दिया। राम प्रवेश की इस शानदार उपलब्धि से पूरे चेवाड़ा प्रखंड और उनके विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। समारोह में उनके अलावा 11 अन्य होनहार शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...